बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

महनार में बाढ़ की स्थिति का उमेश कुशवाहा ने लिया जायजा, राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा

महनार में बाढ़ की स्थिति का उमेश कुशवाहा ने लिया जायजा, राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा

बाढ़ प्रभावित परिवारों से संवाद कर समस्याओं और आवश्यकताओं की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

महनार/वैशाली। बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष एवं महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने महनार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने हसनपुर दक्षिणी, महनार नगर परिषद और अलीपुर हट्टा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

दौरे के बाद उमेश कुशवाहा ने अनुमंडल सभागार, महनार में उप विकास आयुक्त, वैशाली सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आपदा प्रबंधन, कृषि, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, भूमि राजस्व और ऊर्जा समेत विभिन्न विभागों के जिला एवं अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

राहत सामग्री और सामुदायिक रसोई पर विशेष जोर

समीक्षा के दौरान उमेश कुशवाहा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री समय पर पहुंचाने और सामुदायिक रसोई के सुचारु संचालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने, पशुओं के लिए पर्याप्त चारा मुहैया कराने तथा नाव के माध्यम से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों और बचाव दल को पूरी तरह तैयार रखा जाए। राहत शिविरों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों पर विशेष निगरानी

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और राहत व्यवस्था की नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया गया। वरीय अधिकारियों को प्रतिदिन राहत शिविरों और सामुदायिक रसोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने को कहा गया।

उन्होंने विशेष रूप से गंभीर रोगियों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों और नवजात शिशुओं को चिन्हित कर उनके स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

“जनता-जनार्दन के साथ मजबूती से खड़ा हूं”

इस मौके पर उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे अपने “देवतुल्य जनता-जनार्दन” के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और उनकी आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी और जरूरतमंद लोगों तक हरसंभव सहायता समय पर पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में निगरानी रखने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें