जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय, पटना में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई के दौरान परिवहन मंत्री दामोदर रावत तथा आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने भी अपने-अपने विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुना और उनके निष्पादन के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों ने मंत्रियों की संवेदनशीलता और समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति सकारात्मक रवैये की सराहना की। लोगों ने कहा कि जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों से आम जनता को सीधे सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रंजू गीता, अनिल कुमार, नवीन आर्य चंद्रवंशी, लोकप्रकाश सिंह तथा अरुण कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित









