बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई पूर्व प्रत्याशी हजारों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

पटना | 15 जुलाई
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जन सुराज पार्टी के कई प्रमुख नेताओं और पूर्व प्रत्याशियों ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।


भाजपा में शामिल होने वालों में जन सुराज के कुम्हरार से पूर्व प्रत्याशी प्रो. डॉ. के.सी. सिन्हा, दीघा से पूर्व प्रत्याशी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह और मनेर से पूर्व प्रत्याशी संदीप कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह प्रमुख रहे। इनके अलावा विनीता बिट्टू सिंह, डॉ. किशोर कुमार, ब्रजकिशोर सिन्हा (गोपू जी), ब्रह्मदेव मांझी, सुनील यादव, राजू यादव, रंजीत सिंह, रामबाबू यादव, शुभम सिंह, मंटू राय और साधु जी सहित कई अन्य नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की विकासवादी विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष वैचारिक शून्यता का सामना कर रहा है, जबकि भाजपा विकास और सुशासन के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है।


संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत जनाधार रखते हैं और उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सदस्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत व विकसित बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर तेजी से काम कर रही है और विभिन्न दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होना भाजपा की नीतियों पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
कार्यक्रम में भाजपा विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू और सूरज पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें