बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

पटना में कांग्रेस नेताओं की परिचर्चा एवं विचार विमर्श कार्यक्रम का आयोजन, , संगठन को मजबूत करने और कमियों पर हुआ मंथन

पटना में कांग्रेस नेताओं की बैठक, संगठन को मजबूत करने और कमियों पर हुआ मंथन

पटना। बिहार कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की वर्तमान स्थिति पर चर्चा के उद्देश्य से मंगलवार को पटना में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी को सक्रिय बनाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में एआईसीसी सदस्य आनंद माधव, पीसीसी सदस्य अजय प्रताप सिंह, अनिल सिंह, पूर्व विधायक छत्रपति यादव, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार राजन , बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  नागेंद्र पासवान विकल , जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार शनि, पूर्व जिला अध्यक्ष विदूशेखर पांडेय सहित कई वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक के दौरान एआईसीसी सदस्य आनंद माधव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तैयार करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी को कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी।

वहीं, पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने संगठन की कार्यप्रणाली और टिकट वितरण को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पार्टी से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की अनदेखी होने से असंतोष की स्थिति बनी है। उनका मानना है कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को अधिक अवसर दिए जाने चाहिए, ताकि संगठन और अधिक मजबूत हो सके।

छत्रपति यादव (पूर्व विधायक) ने क्या कहा :-

पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि लंबे समय से जुड़े पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को पर्याप्त महत्व नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट वितरण में कई समर्पित नेताओं की अनदेखी की गई, जिसका असर चुनावी परिणामों पर भी पड़ा। उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देकर संगठन को मजबूत करना चाहिए।

बैठक में मौजूद अन्य नेताओं ने भी संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने तथा पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक के अंत में नेताओं ने कहा कि पार्टी के भीतर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सुझावों के आधार पर आगे की रणनीति तैयार करने के लिए इस प्रकार के विचार-विमर्श आगे भी जारी रहेंगे।

ओमकार नाथ, रिपोर्ट 

पटना, बिहार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें