बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

बांकीपुर में जनप्रतिनिधि के तौर पर काम का उदाहरण पेश करेंगे: प्रशांत किशोर

बांकीपुर में जनप्रतिनिधि के तौर पर काम का उदाहरण पेश करेंगे: प्रशांत किशोर

पटना, 12 अगस्त 2026: जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर बुधवार को चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने बोरिंग कैनाल रोड और मीठापुर में आभार सभा कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, पेंशन, राशन और स्थानीय व्यवस्था को लेकर कई घोषणाएं कीं।

 

प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर का चुनाव सिर्फ विधायक चुनने का चुनाव नहीं था, बल्कि पूरे देश में लोगों ने देखा कि यहां लोकतंत्र के जरिए जनता ने अपने लिए एक विकल्प चुना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बांकीपुर को कामकाज के मामले में उदाहरण बनाने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि नगर निगम, अभियंता, थानेदार या ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी जनता सीधे उनके कार्यालय तक पहुंचाए। उनका दावा है कि जनता की शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा और व्यवस्था में सुधार के लिए दबाव बनाया जाएगा।

 

तीन महीने में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पेंशन दिलाने का दावा

 

प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से कुछ वादे किए थे, जिनमें विधायक या विधायक से जुड़े किसी काम में भ्रष्टाचार नहीं होने देना शामिल है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र लोगों को हर महीने 1100 रुपये वृद्धावस्था पेंशन मिलनी चाहिए।

 

उन्होंने दावा किया कि अगले तीन महीने में बांकीपुर में ऐसा कोई पात्र व्यक्ति नहीं बचेगा, जिसे पेंशन मिलनी चाहिए लेकिन उसे पेंशन नहीं मिल रही है।

 

गरीबों को पूरा 5 किलो अनाज दिलाने का वादा

 

पीके ने कहा कि बांकीपुर के गरीब परिवारों को अगले तीन महीने में पूरा 5 किलो अनाज दिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राशन वितरण में चोरी और अनियमितता के कारण कई लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज मिलता है।

 

उन्होंने कहा कि बांकीपुर में गरीब लोगों को हर हाल में पूरा 5 किलो अनाज उपलब्ध कराया जाएगा।

 

प्राइवेट स्कूलों की फीस में राहत का दावा

 

प्रशांत किशोर ने शिक्षा को बांकीपुर की प्रमुख प्राथमिकताओं में बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के करीब 70 प्रतिशत लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाते हैं। ऐसे में अभिभावकों पर बढ़ते फीस के बोझ को कम करने की जरूरत है।

 

उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर स्कूल संचालकों के साथ बातचीत शुरू की गई है। उनका विश्वास है कि मार्च 2027 तक प्राइवेट स्कूलों के संचालकों के साथ मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के परिवारों को आर्थिक राहत मिल सके।

 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

 

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “जब से बांकीपुर का चुनाव हुआ है, तब से मुख्यमंत्री ने एनकाउंटर की बात बंद कर दी है। मुख्यमंत्री भी अब पढ़ाई की बात कर रहे हैं।”

 

प्रशांत किशोर ने बुधवार को अपनी पहली आभार सभा बोरिंग कैनाल रोड में की, जिसके बाद उन्होंने मीठापुर में दूसरी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बांकीपुर में जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें