बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा: चिराग पासवान ने नई दिल्ली स्थित आवास पर फहराया तिरंगा

हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा: चिराग पासवान ने नई दिल्ली स्थित आवास पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली, 14 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

 

इस अवसर पर चिराग पासवान ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल भारत की पहचान नहीं, बल्कि देश के गौरव, एकता और देशभक्ति का प्रतीक है।

 

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देशवासियों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

चिराग पासवान ने भी देशवासियों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और तिरंगे के सम्मान एवं गरिमा को बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें