बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

ग्रामीण विकास में डिजिटल क्रांति: मंत्री श्रवण कुमार ने लॉन्च किया केंद्रीकृत ग्रामीण योजना मॉनिटरिंग पोर्टल

ग्रामीण विकास विभाग की बड़ी पहल, मंत्री श्रवण कुमार ने किया केंद्रीकृत मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ

पटना, 4 जून 2026। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने ग्रामीण योजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “केंद्रीकृत ग्रामीण योजना अनुश्रवण एवं क्रियाशीलता पर्यवेक्षण प्रणाली” पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया।

इस अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। नया पोर्टल ग्रामीण नागरिकों को एकीकृत मंच उपलब्ध कराएगा, जहां वे विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ अपने आवेदन की स्थिति और उस पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ऑनलाइन देख सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह प्रणाली प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और बिना किसी बाधा के पहुंचे।

विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने कहा कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विभागीय कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव लाएगा। इसके माध्यम से सभी योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी, जिससे फील्ड स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता और गति में सुधार आएगा। साथ ही डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को भी मजबूती मिलेगी।

जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि यह पोर्टल ग्रामीण समुदायों, विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण में सहायक साबित होगा। डिजिटल माध्यम से योजनाओं की जानकारी और लाभ की स्थिति तक सीधी पहुंच मिलने से पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने में आसानी होगी।

अधिकारियों के अनुसार यह पोर्टल योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण, शिकायत निवारण और सेवा वितरण को अधिक सुगम बनाते हुए राज्य में सुशासन को मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें