बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की शिष्टाचार भेंट, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हुई अहम चर्चा

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की शिष्टाचार भेंट, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली/पटना, 08 अगस्त 2026।

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया।

 

मुलाकात के दौरान बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के समग्र विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण सहित प्रदेशवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

 

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा को बिहार सरकार की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और आने वाले समय की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। इस दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

 

बैठक में केंद्र और बिहार सरकार के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग के माध्यम से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने तथा जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति देने पर जोर दिया गया।

 

मुलाकात को बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास की दिशा में केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें