बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

पटना: बीटीएससी दंत चिकित्सा चयनित अभ्यर्थियों का तकनीकी सेवा आयोग के समक्ष प्रदर्शन

पटना: बीटीएससी दंत चिकित्सा चयनित अभ्यर्थियों का तकनीकी सेवा आयोग के समक्ष प्रदर्शन

पटना में बिहार तकनीकी सेवा आयोग कार्यालय के समक्ष दंत चिकित्सा के चयनित अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि बीटीएससी परीक्षा, सभी चरणों की परीक्षा प्रक्रिया और दस्तावेज़ सत्यापन पूरा होने के बावजूद अब तक नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

छात्रों का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया लंबित रहने के कारण वे पीजी में प्रवेश लेने जैसी आगे की शैक्षणिक योजनाओं में भी कठिनाई का सामना कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि दंत चिकित्सा बहाली से जुड़ा मामला पटना उच्च न्यायालय में लंबित है, जिसके कारण बहाली प्रक्रिया रुकी हुई है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की कि आयोग की ओर से सक्षम अधिवक्ता नियुक्त कर न्यायालय में लंबित मामले का शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि चयनित अभ्यर्थियों की बहाली प्रक्रिया पूरी हो सके और उन्हें जल्द नौकरी मिल सके।

छात्रों ने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षा के कारण उनमें असमंजस की स्थिति बनी हुई है और सरकार को इस विषय में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें