बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा को राजद की श्रद्धांजलि, पार्टी कार्यालय में झुका रहा झंडा

पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा को राजद की श्रद्धांजलि, पार्टी कार्यालय में झुका रहा झंडा

Tejashwi Prasad Yadav सहित राष्ट्रीय जनता दल परिवार के नेताओं ने मंगलवार को पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजद नेता Bagi Kumar Verma के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित शोक सभा में नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।

राजद प्रदेश प्रवक्ता Ejaz Ahmad ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बागी कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष Mangani Lal Mandal, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Uday Narayan Choudhary, वरिष्ठ नेता Abdul Bari Siddiqui समेत कई सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देश पर पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा के सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया तथा एक मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav, पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi और सांसद Misa Bharti ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बागी कुमार वर्मा के निधन से राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। नेताओं ने कहा कि तीन बार विधायक रहने के बावजूद वे हमेशा एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह पार्टी और जनता के बीच सक्रिय रहे।

बागी कुमार वर्मा का अंतिम संस्कार मंगलवार को पटना के बांस घाट पर किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी प्रसाद यादव ने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा राजद परिवार उनके साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें