बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

सामाजिक सुरक्षा पेंशन जरूरतमंदों के लिए स्वावलंबन और सम्मान का आधार : डॉ. अनुप्रिया यादव

पटना, 10 जुलाई 2026:

जनता दल (यूनाइटेड) की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनुप्रिया यादव ने कहा है कि बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97 लाख 84 हजार लाभुकों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 1,100 रुपये की पेंशन राशि भेजी गई है। इस मद में कुल 1,423.94 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं, जिससे वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा महिलाओं और अन्य जरूरतमंद लोगों को आर्थिक संबल मिला है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक और जनहितैषी निर्णय था। इस फैसले का लाभ आज राज्य के लाखों जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा है। उनके अनुसार यह निर्णय गरीबों, कमजोर वर्गों और सामाजिक न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

डॉ. यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में जेएमएम और उसके सहयोगी दलों ने विधानसभा चुनाव के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्हें पूरी तरह लागू नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनावी वादों को निभाने में विफल रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने केवल घोषणाएं नहीं कीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से लागू भी किया। लाभुकों के खातों में समय पर डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें