बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

डीपीएस पटना ईस्ट में ‘एक्वाक्वेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन, लिटेरा वैली स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

पटना, 18 जुलाई: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) पटना ईस्ट में शनिवार को चौथी अंतर-विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता ‘एक्वाक्वेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पटना के 20 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों के करीब 180 छात्र-तैराकों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डीपीएस पटना ईस्ट के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश अल्फ्रेड और डिप्टी हेड मो. अशफाक इकबाल की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में स्वागत गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुति, खिलाड़ियों की शपथ और प्रेरणादायी संबोधन का आयोजन किया गया।

दिनभर चली विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों और रोमांचक प्रतिस्पर्धा ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसडीपीओ पटना सिटी राजकिशोर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों और विद्यालयों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में लिटेरा वैली स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि डीपीएस पटना ईस्ट उपविजेता रहा।

 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राकेश अल्फ्रेड ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना का विकास करती हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सभी सहभागी विद्यालयों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

डीपीएस पटना ईस्ट ने ‘एक्वाक्वेस्ट 2026’ के सफल आयोजन के माध्यम से खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत किया। प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, मित्रता और खेल भावना का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें