बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या की कोशिश, 3 बाइक सवार बदमाशों ने मारीं 4 गोलियां

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या की कोशिश, 3 बाइक सवार बदमाशों ने मारीं 4 गोलियां

पटना: राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर हत्या की कोशिश की। ज्योतिषी पथ के पास सड़क पर खड़े 24 वर्षीय शुभम यादव पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में शुभम को चार गोलियां लगी हैं। इनमें से दो गोलियां अभी भी उनके शरीर में फंसी बताई जा रही हैं।

 

घटना के बाद घायल शुभम यादव को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

CCTV में कैद हुई वारदात

 

जानकारी के मुताबिक, तीनों हमलावर Apache बाइक पर सवार थे। उन्होंने सड़क पर शुभम को घेरकर फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।

 

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी पुलिस को मिल गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

 

जमीन विवाद या पुरानी रंजिश का शक

 

सदर पुलिस सब-डिविजनल ऑफिसर-2 रंजन कुमार के अनुसार, गोलीबारी की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। वहीं, रामकृष्ण नगर थाना पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक मामला जमीन विवाद या किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। शुभम यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे।

 

क्राइम कंट्रोल मीटिंग के दौरान हुई वारदात

 

घटना के बाद पटना की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय रामकृष्ण नगर इलाके में यह वारदात हुई, उसी दौरान SSP की अध्यक्षता में क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक चल रही थी।

 

फिलहाल रामकृष्ण नगर थाना और सदर-2 सब-डिविजन की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज, बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

 

नोट: हमले की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें