बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं के सशक्तिकरण का सपना साकार: अनामिका पासवान

बिहार भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अनामिका पासवान ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे देश की आधी आबादी का वर्षों पुराना सपना अब साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से महिलाएं अपने अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी की प्रतीक्षा कर रही थीं, जिसे अब यह अधिनियम पूरा करने जा रहा है। यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम है।

अनामिका पासवान ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा। इससे उनकी आवाज सीधे नीति-निर्माण तक पहुंचेगी और देश के विकास में उनकी भूमिका और अधिक प्रभावी होगी।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक महिला आरक्षण को केवल राजनीतिक मुद्दा बनाकर रखा गया, लेकिन इसे लागू करने का साहस Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार ने दिखाया।

उन्होंने आगे कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा और उनके अधिकारों को नई दिशा देगा।

अनामिका पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें यह अधिनियम एक क्रांतिकारी पहल है।

अंत में उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम आने वाले समय में भारतीय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को नई ऊंचाई पर ले जाएगा और देश के समग्र विकास में उनकी भूमिका को मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें