बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

राज्यसभा शपथ ग्रहण में शामिल हुए संजय सरावगी, नेताओं को दी बधाई

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यसभा सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर विभिन्न दलों के नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवेश राम ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया।

संजय सरावगी ने सभी नवनिर्वाचित सांसदों को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी देश और बिहार के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने विशेष रूप से नितिन नवीन के नए दायित्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनका अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण आमजन की अपेक्षाओं को नई दिशा देगा। उनके नेतृत्व में देश और बिहार के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

साथ ही, महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने वाले विनोद तावड़े को बधाई देते हुए सरावगी ने कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव उच्च सदन में राष्ट्रहित और जनकल्याण के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सहायक होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने शिवेश राम, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा को भी बिहार से राज्यसभा सदस्य बनने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे सभी संसद में बिहार के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जन-आकांक्षाओं को नई दिशा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें