बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

बेतिया के बापू सभागार में निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा के तहत भव्य संवाद कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब

पश्चिमी चंपारण से शुरू हुई निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ के क्रम में बेतिया स्थित बापू सभागार में एक भव्य एवं ऐतिहासिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक के बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे सभागार खचाखच भरा नजर आया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निशांत कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, सांसद सुनील कुमार समेत कई विधायक, विधान पार्षद और वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन प्रभात रंजन ने किया।

गांधी की धरती से राजनीतिक यात्रा की शुरुआत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने चंपारण की धरती से सत्याग्रह की शुरुआत की थी और उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वे भी अपनी पहली राजनीतिक यात्रा की शुरुआत यहीं से कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नीतीश कुमार के विचारों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लें।

‘ट्रिपल सी’ से समझौता नहीं

निशांत कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और भय एवं अपराध के माहौल को समाप्त किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नीतीश कुमार ने “ट्रिपल सी” (Crime, Corruption और Communalism) से कभी समझौता नहीं किया और वे स्वयं भी इस सिद्धांत पर अडिग रहेंगे।

उन्होंने भागलपुर दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने, थारू समाज सहित सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और दहेज प्रथा, बाल विवाह व शराबबंदी जैसे सामाजिक सुधारों को ऐतिहासिक कदम बताया। साथ ही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, साइकिल एवं पोशाक योजना को शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बताया।

“अंधेरे को समाप्त करने के लिए आगे आए निशांत” – उमेश कुशवाहा

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस बार चंपारण में जो उत्साह देखने को मिला, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा थी, तब निशांत कुमार ने आगे आकर उस “अंधेरे” को समाप्त किया और संगठन में नई ऊर्जा भरी।

“सत्ता से दूर रहकर जनसेवा का मार्ग चुना” – श्रवण कुमार

विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत कुमार ने सत्ता और पद के आकर्षण से दूर रहकर संगठन और जनसेवा का रास्ता चुना है, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार पंचायत और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत करने के मिशन पर हैं।

संगठन सशक्तिकरण पर जोर

कार्यक्रम के अंत में निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही मजबूत सरकार और सशक्त जनता का आधार होता है। उन्होंने दोहराया कि जद(यू) समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाली पार्टी है और उसका लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें