बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

NESTIVA HOSPITAL के समीप गर्दनीबाग में आंधी-बारिश का कहर, विशाल पेड़ गिरने से कई घायल, कई लोग दबे

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार,नेस्टिवा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक विशाल पेड़ तेज आंधी की चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि दो-तीन गरीब परिवार के लोग पेड़ के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के काफी देर बाद तक प्रशासन की ओर से कोई त्वरित मदद नहीं पहुंची, जिसके कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। घायलों को इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश और तेज आंधी के कारण पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया। फिलहाल स्थानीय लोग और राहत दल मौके पर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें