बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

अमानक बीज बेचने वाली कंपनियों पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन वर्षों का ब्योरा तलब : विजय कुमार सिन्हा

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों को गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीज विश्लेषण व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अमानक बीज बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पिछले तीन वर्षों में अमानक पाए गए बीजों और संबंधित कंपनियों पर की गई कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा भी तलब किया है।

मीठापुर स्थित कृषि भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री ने बीज विश्लेषण प्रयोगशालाओं और राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्रों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में स्वीकृत 31 जिला स्तरीय बीज विश्लेषण प्रयोगशालाओं की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराए जा सकें।

बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से यह जानकारी भी मांगी कि राज्य में बीज विश्लेषण प्रयोगशालाओं की स्थापना किस वित्तीय वर्ष में शुरू हुई थी और वर्तमान में इनके विस्तार की क्या स्थिति है। उन्होंने कहा कि बीज की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने बाजार में उपलब्ध बीजों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी कंपनी द्वारा बेचे जा रहे बीज अमानक पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्रों की समीक्षा करते हुए श्री सिन्हा ने मौसम एवं समय के अनुरूप आधार (फाउंडेशन) बीज उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि आधार बीज से प्रमाणित (सर्टिफाइड) बीज उत्पादन की पूरी श्रृंखला को बिहार राज्य बीज निगम के माध्यम से और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध हो सके।

कृषि मंत्री ने कहा कि गुणवत्तायुक्त बीज कृषि उत्पादन बढ़ाने का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और राज्य सरकार किसानों को बेहतर बीज उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें