बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर पंच शिव मंदिर में विशेष पूजा, भाजपा ने की दीर्घायु की कामना

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष 15 दिन पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पटना महानगर द्वारा चलाए जा रहे ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत बुधवार को राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित Panch Shiv Mandir में सुंदरकांड पाठ, हवन, पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कुम्हरार विधायक Sanjay Gupta एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री Preeti Shekhar ने किया।

8

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए विशेष प्रार्थना की गई। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय श्रद्धालुओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश को विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए शिखर तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, जनकल्याण और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। साथ ही विकसित भारत-2047 का संकल्प भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार होगा।

वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर ने कहा कि पंच शिव मंदिर राजधानी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है और इसी पवित्र स्थल पर भगवान शिव, माता रानी और हनुमान जी से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की कामना की गई। उन्होंने कहा कि देश और क्षेत्र के लोगों की भावना है कि प्रधानमंत्री लंबे समय तक राष्ट्र का नेतृत्व करते रहें।

कार्यक्रम में कात्यानी राजन, पिंकी यादव, पूनम शर्मा, वैद्यनाथ रमन, अजय मिश्रा, हीरा सिंह, महाराज महतो, श्याम किशोर शर्मा, रामराज यादव, श्याम सुंदर रजक, सुमित कुमार, राकेश कुमार, निरंजन सिंह, राजू सिन्हा, पंकज बबलू, संजय ठाकरे सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें