बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

भागलपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती की संदिग्ध मौत, शव पर चोट के निशान और बदले कपड़ों से हत्या की आशंका

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, दांत काटने व नाखून के निशानों का दावा; हस्तलिखित नोट और बदले कपड़ों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग

 

भागलपुर।

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान फातमा उर्फ नाजिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नाजिया 30 जून की सुबह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद अगले दिन पुलिस से एक अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना मिली। सदर अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान नाजिया के रूप में की।

शव पर चोट के निशान, बदले कपड़ों पर परिजनों ने उठाए सवाल

मृतका की नानी मुस्सा बीबी ने आरोप लगाया कि नाजिया जिस कपड़े में घर से निकली थी, अस्पताल में उसके शव पर अलग कपड़े थे। उन्होंने दावा किया कि शव पर कई संदिग्ध चोटों के निशान भी मिले, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

दांत काटने और नाखून के निशानों का दावा

परिजनों का कहना है कि शव पर सीने पर दांत काटने के निशान, शरीर पर नाखूनों के खरोंच और चेहरे व गाल पर चोट के निशान मिले हैं। उनका आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है।

हस्तलिखित नोट पर भी विवाद

पुलिस को घटनास्थल से एक हस्तलिखित नोट मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, उसमें युवती की अलग-अलग स्थानों पर मौजूदगी की टाइमलाइन दर्ज है। हालांकि परिजनों ने इस नोट को नाजिया का लिखावट मानने से इनकार करते हुए इसकी हैंडराइटिंग और फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है।

दो थाना क्षेत्रों में उलझी जांच

नाजिया मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, जबकि उसका शव तिलकामांझी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिला। इस कारण शुरुआती स्तर पर क्षेत्राधिकार को लेकर भी मामला उलझा रहा।

परिजनों की मांग

पीड़ित परिवार ने मांग की है कि:

मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

यदि हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

पुलिस का पक्ष

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचे बिना हत्या, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

नोट: फिलहाल मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

भागलपुर रिपोर्ट

अमित कुमारी मिश्रा

संवाददाता, भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें