बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

राम मंदिर आस्था का प्रतीक, चंदा मामले में कोई दोषी नहीं बचेगा : संजय सरावगी

पटना, 5 जुलाई। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राम मंदिर को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र है तथा इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चंदा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार गंभीरता से जांच करा रही है। उनके अनुसार, मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है, कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, अवैध धन की रिकवरी की गई है और जांच को आगे बढ़ाने के लिए एसआईटी को अतिरिक्त समय भी दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीति स्पष्ट है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सरावगी ने कहा कि कांग्रेस पहले भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को राम मंदिर पर टिप्पणी करने से पहले अपने पुराने रुख का जवाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब तक अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने नहीं पहुंचे हैं।
समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनता कार सेवकों पर हुई गोलीबारी की घटना को नहीं भूली है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आने पर समाजवादी पार्टी को भगवान राम और रामभक्तों की याद आ रही है, जबकि जनता उनकी कथनी और करनी का अंतर समझती है।
संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा के लिए भगवान श्रीराम केवल चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और करोड़ों लोगों के विश्वास के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ है और सरकार आस्था के सम्मान के साथ कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें