बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

छपरा के जलालपुर में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का भव्य स्वागत, महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पटना, 8 जुलाई 2026: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार का सारण जिले के जलालपुर (छपरा) पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।


अपने दौरे के दौरान नीतीश कुमार ने जलालपुर चौक स्थित महान लोकगायक, साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महेंद्र मिश्र ने अपनी लोकधर्मी रचनाओं और राष्ट्रभक्ति की भावना से समाज को नई दिशा दी। उनका जीवन और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

इसके बाद नीतीश कुमार ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा बिहार के सर्वांगीण विकास के प्रति जनता दल (यूनाइटेड) की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस कार्यक्रम में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, मांझी के विधायक रणधीर सिंह, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें