बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

बांकीपुर उपचुनाव: जद(यू) कार्यालय में एनडीए की रणनीतिक बैठक, नीरज कुमार सिन्हा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिया गया लक्ष्य

पटना | 13 जुलाई 2026
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह (गांधी जी) सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक इतिहास गौरवशाली रहा है और इसका प्रतिनिधित्व जिम्मेदार नेतृत्व के हाथों में रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा एनडीए के अन्य शीर्ष नेताओं के विकास और सुशासन के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के पास न नीति है, न नेता और न ही नियत।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि मंडल स्तर के एक समर्पित कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाना एनडीए की कार्यकर्ता-आधारित राजनीतिक संस्कृति का उदाहरण है। उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रिय होकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने और एनडीए प्रत्याशी की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए की जीत विकसित बिहार के संकल्प को और मजबूती देगी।
बैठक को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद और समर्थन मांगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान और विश्वास को प्राथमिकता देंगे तथा सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें