बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

पटना में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई घायल; भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया सुनियोजित हमले का आरोप

  1. पटना, 22 जुलाई: बिहार भाजपा ने बुधवार को पटना में निकाले गए विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमला करने का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि राहुल गांधी के विरोध में आयोजित शांतिपूर्ण मार्च पर कांग्रेस समर्थकों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें 25 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।


भाजपा के अनुसार, विरोध मार्च कुर्जी अस्पताल से कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम तक निकाला जा रहा था। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस कार्यालय के निकट पहुंचते ही कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। घायल नेताओं और कार्यकर्ताओं को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
भाजपा ने बताया कि घायलों में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बलराम मंडल, उपेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार और सीतेश गुंजन सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।
संजय सरावगी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध हर राजनीतिक दल का अधिकार है, लेकिन कांग्रेस ने हिंसा का रास्ता अपनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले से ईंट-पत्थर और डंडे जमा कर रखे थे और निहत्थे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया।
भाजपा ने यह भी दावा किया कि घटना के दौरान पत्रकारों पर भी हमला हुआ, जिसमें एएनआई के एक पत्रकार के घायल होने की बात कही गई। साथ ही, भाजपा नेता सुशांत कुमार सिंह सहित कुछ विधायकों के वाहनों को नुकसान पहुंचाने और भाजपा कार्यालय पर पथराव करने का भी आरोप लगाया गया है।
पार्टी ने कहा कि वह इस घटना की कड़ी निंदा करती है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेगी। भाजपा का कहना है कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में विश्वास रखती है तथा हिंसा का जवाब कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें