बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

जनसुराज और कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दिलाई सदस्यता

पटना, 22 जुलाई: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित मिलन समारोह में जनसुराज, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नवागंतुकों को सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया और कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।


भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जनसुराज चुनाव अभियान समिति के संयोजक सुधीर शर्मा, कांग्रेस के पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह, कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुशांत कुमार सिंह, शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेश्वर सिंह समेत जनसुराज के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।


इस अवसर पर संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार के विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इसे बिहार में एनडीए सरकार के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण बताया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर कार्य करने वाला संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है। उन्होंने नए सदस्यों से विकसित बिहार और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें