बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

शराबबंदी से परिवारों में आर्थिक बचत बढ़ी, घरेलू हिंसा में आई कमी : शीला मंडल

शराबबंदी से परिवारों में आर्थिक बचत बढ़ी, घरेलू हिंसा में आई कमी : शीला मंडल

पटना, 11 अगस्त 2026। बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने मंगलवार को जद(यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों से प्राप्त आवेदनों के विधि-सम्मत एवं त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई कार्यक्रम के समन्वय के लिए जद(यू) प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा भी मौजूद रहीं।

शराबबंदी को बताया समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री शीला मंडल ने बिहार में शराबबंदी को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2016 में शराबबंदी लागू कर समाज सुधार की दिशा में एक साहसिक और महत्वपूर्ण कदम उठाया था। उनके अनुसार, शराबबंदी लागू होने के बाद राज्य के सामाजिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं।

उन्होंने कहा कि खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की मेहनत की कमाई अब शराब पर खर्च होने के बजाय बच्चों की शिक्षा, परिवार की आवश्यकताओं और घर की खुशहाली पर खर्च हो रही है। इससे परिवारों में आर्थिक बचत बढ़ी है।

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर भी किया दावा

शीला मंडल ने कहा कि शराबबंदी के कारण घरेलू हिंसा में कमी आई है और महिलाओं के जीवन में सुरक्षा एवं सम्मान का भाव मजबूत हुआ है। उन्होंने दावा किया कि शराबबंदी ने सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक खुशहाली को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मंत्री ने कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है और जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके त्वरित निष्पादन का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें