बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

बिहार के युवा क्रिकेटरों को मिलेगा नया मंच, सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग में फ्री ट्रायल

बिहार के युवा क्रिकेटरों को मिलेगा नया मंच, सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग में फ्री ट्रायल

ओमकार नाथ रिपोर्ट : पटना/नई दिल्ली। बिहार के प्रतिभावान और उभरते हुए क्रिकेटरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग (STCL) का आयोजन किया जा रहा है। लीग के जरिए बिहार के खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के साथ-साथ उनके आर्थिक बोझ को भी कम करने का प्रयास किया जाएगा।

एसटीसीएल के चेयरमैन राजेश झा ने बताया कि लीग में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। राज्यभर के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के चयन के लिए 2 और 3 सितंबर 2026 को जगजीवन राम रेलवे क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

8 टीमें लेंगी हिस्सा, लाइव प्रसारण की तैयारी

एसटीसीएल के वाइस चेयरमैन रवि चिकारा ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से कुल 8 टीमों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक टीम को 3-3 लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा। लीग के सभी मुकाबलों को टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारित करने की तैयारी है। इसके लिए Sony LIV और DD Sports से बातचीत जारी है।

चयनित खिलाड़ियों का पूरा खर्च उठाएगी STCL

एसटीसीएल के डायरेक्टर मुकेश सिंह ने बताया कि लीग के मुकाबले मिराज इंटरनेशनल स्टेडियम, उदयपुर में खेले जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को उनके घर से उदयपुर तक एसी ट्रेन से आने-जाने, रहने और भोजन की व्यवस्था लीग की ओर से की जाएगी। इससे खिलाड़ियों पर यात्रा और ठहरने का आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

खिलाड़ियों को मिलेगी 25 हजार रुपये मैच फीस

लीग में चयनित प्रत्येक खिलाड़ी को 25,000 रुपये मैच फीस के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर को 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज को 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा।

प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य

एसटीसीएल का उद्देश्य बिहार के ऐसे क्रिकेटरों को मंच उपलब्ध कराना है, जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता। लीग के आयोजकों के अनुसार चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

लीग के समर्थन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा, अशोक मल्होत्रा, मदन लाल और सबा करीम समेत कई क्रिकेटर आगे आए हैं।

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लीग कमिश्नर चेतन शर्मा ने कहा कि एसटीसीएल नवोदित खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराएगा। पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा ने कहा कि लीग प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच देने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेगी।

एसटीसीएल के पदाधिकारी गणेश दत्त ने कहा कि यह मंच उन प्रतिभावान क्रिकेटरों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है, जो लंबे समय से बेहतर अवसर की तलाश में हैं।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग के सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क है। इच्छुक खिलाड़ी आधिकारिक वेबसाइट www.stclsport.com⁠� पर जाकर अपना निबंधन कर सकते हैं।

ट्रायल की तारीख: 2 एवं 3 सितंबर 2026

स्थान: जगजीवन राम रेलवे क्रिकेट स्टेडियम

रजिस्ट्रेशन फीस: नि:शुल्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें