बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

Rashtriya Janata Dal अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का दावा — 11 अप्रैल को Tejashwi Prasad Yadav के सम्मान में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा बड़ा इस्तकबालिया कार्यक्रम

Rashtriya Janata Dal अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का दावा — 11 अप्रैल को Tejashwi Prasad Yadav के सम्मान में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा बड़ा इस्तकबालिया कार्यक्रम

Rashtriya Janata Dal अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा 11 अप्रैल 2026 को Shri Krishna Memorial Hall में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Tejashwi Prasad Yadav के सम्मान में इस्तकबालिया (अभिनंदन) समारोह आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी गई।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री Ali Ashraf Fatmi ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से अल्पसंख्यकों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि Lalu Prasad Yadav ने कभी राजनीतिक हित के लिए भाजपा या सांप्रदायिक शक्तियों से समझौता नहीं किया और उसी विचारधारा को Tejashwi Prasad Yadav आगे बढ़ा रहे हैं।

फातमी ने आरोप लगाया कि Nitish Kumar ने भाजपा और आरएसएस को बिहार में मजबूत आधार दिया, जिसके कारण आज राजनीतिक स्थिति बदली है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज में तेजस्वी यादव के प्रति विश्वास और आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य के विभिन्न जिलों के दौरे के दौरान अल्पसंख्यक समाज में कार्यक्रम को लेकर व्यापक उत्साह देखा गया। उनके अनुसार, कार्यक्रम में राज्यभर से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग भाग लेंगे और पार्टी आगामी रणनीति की घोषणा भी करेगी।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव Bhola Yadav ने कहा कि यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक समाज और राजद के बीच विश्वास को और मजबूत करेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनवर आलम ने बताया कि सभी जिलों में बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, मोहिबुल हसन हीरा, तनवीर अंसारी, आरिफ हुसैन, जावेद अहमद सहित कई नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें