बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

अब खाद के लिए नहीं भटकेंगे किसान: बिहार कृषि ऐप पर रियल टाइम उर्वरक जानकारी शुरू, गुमराह नहीं कर पाएंगे दुकानदार

  1. अब खाद के लिए नहीं भटकेंगे किसान: बिहार कृषि ऐप पर रियल टाइम उर्वरक जानकारी शुरू, गुमराह नहीं कर पाएंगे दुकानदार

बिहार में किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कृषि भवन, मीठापुर में बिहार कृषि मोबाइल ऐप पर रियल टाइम उर्वरक उपलब्धता की नई सुविधा का शुभारंभ किया।
इस नई व्यवस्था के तहत अब किसान अपने मोबाइल फोन से ही आसपास के उर्वरक दुकानों में उपलब्ध यूरिया, डीएपी समेत सभी खाद की वास्तविक स्थिति देख सकेंगे। इससे किसानों को बार-बार दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें सही समय पर सही जानकारी मिल सकेगी।
कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि दुकानदार स्टॉक होने के बावजूद किसानों को “खाद नहीं है” कहकर लौटा देते थे। इस नई सुविधा के जरिए अब दुकानदारों की मनमानी पर रोक लगेगी और पूरी व्यवस्था पारदर्शी बनेगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पहल से कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक कीमत वसूली पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। सरकार का उद्देश्य किसानों को तकनीक से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंत्री के अनुसार, बिहार इस तरह की रियल टाइम उर्वरक जानकारी देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। वर्तमान में राज्य के करीब 9.35 लाख किसान इस ऐप का उपयोग कर रहे हैं और कृषि योजनाओं, मौसम, फसल सुरक्षा और बाजार भाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं।
सरकार ने साफ किया है कि आगे भी किसानों के हित में ऐसे नवाचार जारी रहेंगे, ताकि उन्हें समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें