बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

पटना में 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा 74वां बैसाखी सांस्कृतिक समारोह

पंजाबी ब्रादरी, पटना द्वारा 74वें बैसाखी सांस्कृतिक समारोह का आयोजन 14 अप्रैल 2026 को शाम 6:00 बजे बापू सभागार ऑडिटोरियम, पटना में किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि और शहरवासी शामिल होंगे।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में विधायक श्याम रजक, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्जोत कौर, और एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार शामिल होंगे।
समारोह में मशहूर पंजाबी गायक हरलीन सिंह अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में लगभग 5000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
बैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह त्योहार खुशहाली, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है। ऐतिहासिक रूप से भी यह दिन खास है, क्योंकि 1699 में गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
पंजाबी ब्रादरी, पटना ने सभी नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों को इस सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें