बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

पटना में महिला आरक्षण के समर्थन में बीजेपी का आक्रोश मार्च, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजधानी पटना में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, बिहार द्वारा महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में एक विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च प्रदेश भाजपा कार्यालय से शुरू होकर इनकम टैक्स गोलंबर तक गया, जहां एक सभा का आयोजन किया गया।

मार्च का नेतृत्व प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली।

सभा को संबोधित करते हुए प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में इस मुद्दे पर कांग्रेस का “महिला विरोधी चेहरा” सामने आ चुका है, जिससे देश की आधी आबादी आहत है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रयास ऐतिहासिक कदम है, जो उनकी भागीदारी को मजबूत करेगा।

गौरतलब है कि एनडीए सरकार ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए विशेष सत्र में विधेयक पेश किया था, जिसका विपक्षी दलों ने विरोध किया था। इसी के खिलाफ यह आक्रोश मार्च आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में चंपा देवी, कुमारी पूजा, विनीता कुमारी, सरिता कुमारी, पिंकी देवी, पूजा देवी, यूपी शर्मा, भानु प्रकाश राय, बिरेंद्र चंद्रवंशी, अभय सिंह, संजय निषाद, शिवपूजन राम, जलेसर साहनी, मधेश्वर चंद्रवंशी, विकास कुमार सैनी, अरविंद कुमार चंद्रवंशी, अवध बिहारी गुप्ता, प्रेम प्रजापति, गोपाल शर्मा, बैजनाथ शर्मा एवं रवि कुमार चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें