बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

पटना में रॉय ज्वेलर्स की शानदार स्कीम: 11 महीने जमा करें, 12वां महीना कंपनी देगी — शादी के लिए किफायती ज्वेलरी का सुनहरा मौका

शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए रॉय ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए एक आकर्षक बचत योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत ग्राहक 11 महीने तक एक निश्चित राशि जमा करेंगे और 12वां महीना शोरूम की ओर से जोड़ा जाएगा, जिससे ग्राहकों को सीधा अतिरिक्त लाभ मिलेगा

करीब 50 वर्षों से भरोसे का नाम बना रॉय ज्वेलर्स इस योजना के जरिए खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने का प्रयास कर रहा है, ताकि वे कम बजट में भी शादी के लिए पूरा ज्वेलरी सेट आसानी से खरीद सकें। शोरूम प्रबंधन का कहना है कि ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार ₹10,000, ₹15,000 या ₹20,000 जैसी फिक्स्ड मंथली योजना चुन सकते हैं।

योजना के अनुसार यदि कोई ग्राहक 11 महीने तक कुल ₹1,10,000 जमा करता है, तो 12वें महीने उसे ₹1,20,000 का लाभ मिलेगा। इस तरह यह स्कीम ग्राहकों को बचत के साथ अतिरिक्त वैल्यू भी प्रदान करती है।

रॉय ज्वेलर्स के डायरेक्टर विमल जी ने बातचीत के दौरान बताया कि आने वाले समय में सोने के दाम और बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग यह सोचकर खरीदारी टालते हैं कि कीमतें गिरेंगी, लेकिन मौजूदा ट्रेंड में सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह स्कीम ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है।

शोरूम का दावा है कि पटना में यह अपनी तरह की खास योजना है, जहां हर बजट के ग्राहकों के लिए विकल्प उपलब्ध हैं। साथ ही, ग्राहकों को अपनी पसंद और बजट के अनुसार आभूषण चुनने की पूरी स्वतंत्रता दी जाती है।

रॉय ज्वेलर्स ने लोगों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें, ताकि शादी की तैयारियों में किसी तरह की आर्थिक परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें