बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

पंचायती राज दिवस पर तेजस्वी यादव का सम्मान, सरकार पर साधा निशाना

पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में एक भव्य अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यभर से आए हजारों पंचायत जनप्रतिनिधियों ने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Prasad Yadav का सम्मान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने की, जबकि संचालन जितेंद्र यादव ने किया। समारोह का उद्घाटन तेजस्वी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, प्रधान महासचिव रणविजय साहू, मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और प्रवक्ता एजाज अहमद सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पंचायती राज प्रकोष्ठ की ओर से तेजस्वी यादव को मखाना और फूलों की माला भेंट कर अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने पंचायत प्रतिनिधियों के भारी संख्या में जुटने पर आभार जताया और उन्हें जनहित के मुद्दों पर आंदोलन और संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जनप्रतिनिधियों के अधिकार और सम्मान को लगातार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि “पांच साल में पांच सरकार” बनने से राज्य में स्थिरता खत्म हो गई है और प्रशासनिक तंत्र हावी हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र को “धनतंत्र” में बदला जा रहा है, जिससे संवैधानिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के बाद बनी सरकार में नेतृत्व परिवर्तन से लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंची है और इससे राजनीतिक कार्यकर्ताओं में असंतोष है। साथ ही उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर भी सरकार की आलोचना की।

प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि राजद हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी लालू प्रसाद यादव के विचारों और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर प्रेम सागर चौधरी, प्रमोद कुमार सिन्हा, आफताब आलम, उपेंद्र चंद्रवंशी, उमेश कुमार, विनोद यादव, गजेंद्र कुमार, बिंदन यादव, मकसूद आलम, शिरंग सिंह, राजा खान, निशानी यादव, सुशील कुमार समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह को लेकर आयोजकों ने इसे प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें