बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

CTET September 2026 : सीटीईटी नोटिफिकेशन जारी, आवेदन आज से, एग्जाम सिटी नहीं चुन सकेंगे, परीक्षा समेत अहम तिथियां

CTET : सीटीईटी के आवेदन शुरू, इस बार 2 बड़े बदलाव, क्या बचेगी देश के लाखों शिक्षकों की नौकरी

CTET September 2026 Apply : सीबीएसई ने 6 सितंबर को होने वाली सीटीईटी के 22वें संस्करण के लिए आवेदन की प्रक्रिया ctet.nic.in पर शुरू कर दी है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून तय की गई है।
CTET : सीटीईटी के आवेदन शुरू, इस बार 2 बड़े बदलाव, क्या बचेगी देश के लाखों शिक्षकों की नौकरी

CTET September 2026 Apply : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 6 सितंबर को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 22वें संस्करण के लिए आवेदन की प्रक्रिया ctet.nic.in पर शुरू कर दी है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून तय की गई है। परीक्षा देशभर के 132 केंद्रों पर होगी। 11 मई 2026 से सीटीईटी एवं सीबीएसई की वेबसाइट से आवेदन शुरू हो गया है। आवेदक 10 जून की रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि का ऑनलाइन सुधार 15 जून से 18 जून तक किया जा सकता है। इसके बाद सुधार नहीं होगा। परीक्षा के दो दिन पूर्व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के परिणाम की घोषणा अक्टूबर महीने के अंत तक संभावित है।सीबीएसई ने कहा है कि यदि उम्मीदवारों की संख्या बढ़ जाती है तो परीक्षा पांच सितंबर को भीआयोजित की जा सकती है।

इस बार सीटीईटी में दो बड़े बदलाव

1. इस बार नहीं मिलेगा एग्जाम सिटी चुनने का ऑप्शन

इस बार सीटीईटी का फॉर्म भरते समय आवेदन पोर्टल पर परीक्षा शहर चुनने का कोई विकल्प या प्रावधान नहीं है। CBSE द्वारा उम्मीदवारों को परीक्षा शहर का आवंटन रेंडम बेसिस पर किया जाएगा। परीक्षा शहर बदलने का कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा

 

2. अब सीटीईटी 20 की बजाय 27 भाषाओं में होगी

सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा 20 की बजाय 27 भाषाओं में होगी। यानी 7 भाषाओं को और जोड़ा गया है। सितंबर 2026 की परीक्षा में फरवरी वाली सभी 20 भाषाओं को बरकरार रखा गया है और 7 अतिरिक्त नई भाषाओं को सूची में जोड़ा गया है।

पहले से मौजूद 20 भाषाएं: अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गारो, गुजराती, कन्नड़, खासी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, मिज़ो, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, तिब्बती और उर्दू।

 

7 नई जोड़ी गई भाषाएं: बोडो , डोगरी , कश्मीरी , कोंकणी , मैथिली , संथाली , सिंधी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें