बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

विकास भवन में मंत्री नीतीश मिश्रा का औचक निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों से किया सीधा संवाद

बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बुधवार को विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभाग की विभिन्न शाखाओं, प्रशाखाओं एवं कार्यालय कक्षों का भ्रमण कर कार्यों की प्रगति और कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

मंत्री ने विभाग के प्रधान सचिव, सचिव, विशेष सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना पदाधिकारियों, प्रशाखा पदाधिकारियों, सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनके दायित्वों और कार्य निष्पादन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं में सहयोग कर रहे पीएमयू (PMU) के कंसल्टेंट्स, डेटा एंट्री ऑपरेटरों एवं तकनीकी कर्मियों से भी बातचीत की और उनके कार्यों की जानकारी ली।

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार शहरी विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करने की अपील करते हुए विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि विभाग की कार्य संस्कृति को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें