बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

मेदांता हॉस्पिटल पटना ने 76 वर्षीय महिला को दी नई जिंदगी

बिहार के मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार स्वदेशी MyClip तकनीक से सफल हृदय उपचार

मेदांता हॉस्पिटल पटना ने 76 वर्षीय महिला को दी नई जिंदगी

मेदांता हॉस्पिटल ने हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारत में विकसित पहली स्वदेशी MyClip तकनीक का सफल उपयोग किया है। इस अत्याधुनिक प्रक्रिया के जरिए गंभीर हृदय एवं किडनी बीमारी से जूझ रही 76 वर्षीय महिला मरीज को नया जीवन मिला।

जानकारी के अनुसार मरीज लंबे समय से सांस लेने में तकलीफ, पैरों में सूजन और अत्यधिक थकान जैसी समस्याओं से परेशान थीं। जांच में उन्हें गंभीर माइट्रल रिगर्जिटेशन (MR) बीमारी पाई गई, जिसमें हृदय की माइट्रल वाल्व से रक्त का रिसाव होने लगता है। उम्र और अन्य जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के कारण ओपन-हार्ट सर्जरी या हार्ट ट्रांसप्लांट जैसे विकल्प बेहद जोखिम भरे थे।

ऐसी स्थिति में डॉक्टरों की टीम ने भारत में विकसित MyClip डिवाइस का उपयोग करते हुए सफलतापूर्वक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया अपनाई। इस तकनीक के माध्यम से बिना ओपन-हार्ट सर्जरी के हृदय की वाल्व लीकेज को नियंत्रित किया गया। इलाज के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार देखा गया और अब वे पहले की तुलना में अधिक स्वस्थ महसूस कर रही हैं।

आधुनिक तकनीक से सस्ता और सुरक्षित इलाज संभव

मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण चंद्र ने कहा कि MyClip जैसी स्वदेशी तकनीक भारत के हेल्थकेयर सेक्टर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे अत्याधुनिक कार्डियक उपचार अब अधिक मरीजों तक कम लागत में पहुंच सकेगा।

वहीं, कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक एवं HOD डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि यह प्रक्रिया “मिनिमली इनवेसिव” तकनीक पर आधारित है, जिसमें शरीर की नसों के माध्यम से डिवाइस को हृदय तक पहुंचाया जाता है। इससे मरीज को कम दर्द, कम जोखिम और तेजी से रिकवरी का लाभ मिलता है।

भारत में स्वदेशी मेडिकल तकनीक को बढ़ावा

विशेषज्ञों के अनुसार MyClip डिवाइस को भारतीय कंपनी Meril Life Sciences ने विकसित किया है। अब तक इस तरह की तकनीक के लिए विदेशी उपकरणों पर निर्भरता रहती थी, लेकिन स्वदेशी विकल्प आने से इलाज अधिक सुलभ और किफायती बनने की उम्मीद है।

  1. डॉक्टरों का मानना है कि देश में लाखों मरीज गंभीर माइट्रल रिगर्जिटेशन की समस्या से पीड़ित हैं, जिनमें से बड़ी संख्या ओपन-हार्ट सर्जरी के लिए उपयुक्त नहीं होती। ऐसे मरीजों के लिए MyClip तकनीक नई उम्मीद बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें