बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

जनसुनवाई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सुनीं आमजन की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

  1. जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने आमजन की समस्याएँ सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचे।

स्वास्थ्य मंत्री ने एक-एक फरियादी की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम हैं।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत तथा आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने भी अपने-अपने विभागों से संबंधित समस्याएँ सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक पहल की।

परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के परिचालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2028 तक राज्य में कुल वाहनों में 15 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, विधायक महेंद्र राम, अनिल कुमार सहित प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, डॉ. अमरदीप एवं लोकप्रकाश सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें