बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

जदयू में शामिल हुए पूर्व एमएलसी डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

बिहार की सियासत में रविवार को एक अहम राजनीतिक बदलाव देखने को मिला, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद अजय कुमार सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का दामन थाम लिया।

नीतीश कुमार की नीतियों और जनकल्याणकारी सोच से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया। पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ. सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से भोजपुर-बक्सर क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. सिंह के राजनीतिक अनुभव से पार्टी को लाभ होगा और ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति को और बल मिलेगा।

इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक दुलाल चंद गोस्वामी, अनिल कुमार और वासुदेव कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👉 डॉ. अजय कुमार सिंह के जदयू में शामिल होने को आगामी चुनावी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर भोजपुर और बक्सर क्षेत्र में इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें