बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने विभागीय अभियंत्रण कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश देते हुए अधिकारियों से अगले एक माह की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।

विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित अभियंत्रण कोषांग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तय समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय अभियंत्रण कार्यों को मिशन मोड में संचालित करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।
निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि टेंडर से जुड़े किसी भी कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। उन्होंने प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने का निर्देश देते हुए न्यूनतम समय में कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने की बात कही।
नीतीश मिश्रा ने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए अभियंत्रण कार्यों का समय पर पूरा होना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि योजनाओं का लाभ आम लोगों तक जल्द पहुंच सके।
बैठक में अनिमेष कुमार पराशर, मनोज कुमार, अभियंता प्रमुख एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित









