बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

राज्य में उर्वरक की भरपूर उपलब्धता, कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस: विजय कुमार सिन्हा

पटना | 10 जुलाई 2026
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य के किसी भी जिले में उर्वरक की कमी नहीं है और किसानों की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

o
मंत्री ने कहा कि खरीफ 2026 सीजन में किसानों को समय पर, पर्याप्त मात्रा में और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार उर्वरक वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने किसानों से अपील की कि उर्वरक खरीदते समय रसीद अवश्य लें। यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलता है या गुणवत्ता में गड़बड़ी करता है, तो इसकी शिकायत जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय, विभागीय हेल्पलाइन 0612-2233555 या व्हाट्सएप नंबर 7766085888 पर करें। शिकायत मिलने पर त्वरित जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कृषि मंत्री ने सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर उर्वरकों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अंतरराज्यीय अवैध परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने किसानों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक और अपुष्ट खबरों से बचने की अपील करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, राज्य स्तर से लेकर जिला और प्रखंड स्तर तक उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है।
कृषि मंत्री ने बताया कि 10 जुलाई 2026 तक राज्य में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। इसमें 4.33 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.43 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 2.52 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 0.69 लाख मीट्रिक टन एमओपी और 1.26 लाख मीट्रिक टन एसएसपी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। “किसान का हक छीनने वाला चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सरकार पूरी ताकत के साथ किसान के साथ खड़ी है,” उन्होंने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें