बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू टावर में महात्मा गांधी पर आधारित दुर्लभ प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

पटना | 12 जुलाई 2026
पूर्व मुख्यमंत्री एवं जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित बापू टावर में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित महात्मा गांधी पर आधारित मूल एवं दुर्लभ संग्रहों की एक दिवसीय प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पौधा भेंट कर श्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी आयोजन नई पीढ़ी को देश के इतिहास और महापुरुषों के विचारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उद्घाटन के बाद श्री नीतीश कुमार ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े दुर्लभ संग्रहों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में गांधीजी के दुर्लभ छायाचित्र, वर्ष 1948 से संबंधित ऑडियो-वीडियो सामग्री, गांधी श्रृंखला के नोट एवं डाक टिकट, पोस्टकार्ड, हस्ताक्षरयुक्त पत्र, अगस्त 1947 के ऐतिहासिक समाचार-पत्र, स्मारक सिक्के तथा अन्य महत्वपूर्ण संग्रहणीय वस्तुएँ प्रदर्शित की गई थीं।


इन ऐतिहासिक सामग्रियों के माध्यम से महात्मा गांधी के व्यक्तित्व, उनके आदर्शों तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों और आगंतुकों को राष्ट्रपिता के जीवन एवं विचारों को करीब से जानने का अवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें