बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे कांग्रेस के MLC प्रत्याशी डॉ. असद अल्लाह खां पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 26,746 मामलों से शुरू हुआ विवाद; 24 आवासीय कॉलोनियां भी रडार पर भागलपुर में SSP पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक, पहचान की पुष्टि तक गेट पर रोका; जानिए पूरा मामला पटना में अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड, 39 लाख कैश और 3 दर्जन से ज्यादा महंगी घड़ियां बरामद बिहार में विधवा महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की पहल, ₹5,000 पेंशन की मांग सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

भाजपा प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव और लखेन्द्र पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा को सीमित वर्ग तक रखने की सोच को तोड़ा और समाज में समानता, सामाजिक न्याय एवं नारी शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि फुले जी के विचार आज भी समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने फुले को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और दलितों, महिलाओं तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। साथ ही, उन्होंने जाति व्यवस्था और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं का विरोध किया।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि महात्मा फुले की जयंती को सेवा और कल्याण दिवस के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार उनके विचारों के अनुरूप काम कर रही है, जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।

वहीं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि फुले जी ने आजीवन दलित, शोषित और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा छात्राओं के लिए छात्रावास खोले जा रहे हैं, जिन्हें सावित्रीबाई फुले के नाम पर समर्पित किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन विनय केसरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजीत कुमार लाली ने किया। इस मौके पर विधायक संजीव चौरसिया सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें