- जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने आमजन की समस्याएँ सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचे।

स्वास्थ्य मंत्री ने एक-एक फरियादी की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम हैं।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत तथा आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने भी अपने-अपने विभागों से संबंधित समस्याएँ सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक पहल की।
परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के परिचालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2028 तक राज्य में कुल वाहनों में 15 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, विधायक महेंद्र राम, अनिल कुमार सहित प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, डॉ. अमरदीप एवं लोकप्रकाश सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित









